Today News Hunt

News From Truth

28 दिनों में अब तक 22 नशा तस्कर सलाखों के पीछे,नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का ज़ीरो टॉलरेंस अभियान जारी, एक और तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

शिमला पुलिस बीते लंबे समय से नशेड़ियों और नशा तस्करों पर नकेल कसने में खूब पसीना बहा रही है और नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नशे की खरीद फरोख्त करने वाले सभी छोटे बड़े तस्करों को हवालात की हवा खिला रही है । फ़रवरी माह में ही सब तक 22 नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं और अब ये सब तीन तीन महीने के लिए जेल के भीतर रहेंगे । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शिमला पुलिस द्वारा एक और सक्रिय नशा तस्कर को डिटेंशन ऑर्डर के तहत नजरबंद करने के लिए हिरासत में लेकर जेल में भेजा गया है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में जिला पुलिस की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हिरासत में लिया गया
आरोपी संदीप कुमार उर्फ सैंडी पुत्र राय सिंह निवासी तहसील चौपाल जिला शिमला का रहने वाला है जिसके खिलाफ पंजीकृत अभियोगों का विवरण —
1️⃣ एफआईआर संख्या 263/21 दिनांक 07-12-2021
धारा 21, 29 NDPS अधिनियम, थाना सदर, जिला शिमला — करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
2️⃣ एफआईआर संख्या 101/21 दिनांक 18-06-2021
धारा 21, 29 NDPS अधिनियम, थाना ढली, जिला शिमला — 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
3️⃣ एफआईआर संख्या 41/25 दिनांक 17-03-2025
धारा 21 NDPS अधिनियम, थाना ढली, जिला शिमला — 2.170 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।

शिमला पुलिस द्वारा पिछले 28 दिनों में 22 आदतन संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा गया है।

About The Author

You may have missed