Today News Hunt

News From Truth

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, बजट में देनदारियों को देने की घोषणा न करने पर 30 मार्च को परिवार सहित करेंगे विधानसभा का घेराव

Spread the love

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन अपनी विभिन्न लंबित देनदारीयो की अदायगी ना किये जाने के लिए सरकार के खिलाफ अपना रोष ब्यक्त किया!इस धरना प्रदर्शन में संयुक्त संघर्ष सम्मिति के 18 संगठनों ने भाग लिया!ज़िला शिमला में सांकेतिक धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने किया!ज़िला संयोजक मोहन सिंह ठाकुर ने सभी पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए सभी का आभार ब्यक्त किया!प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, मुख्य आयोजन सचिव मदन शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, ज़िला संयोजक मोहन सिंह ठाकुर व ज़िला शिमला पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग चंद चौहान ने कहा की पेंशनर्स बेसब्री से 21मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश करने का इन्तजार कर रहे हैं!यदि बजट में पेंशनर्स की लंबित देनदारीयो की घोषणा नहीं की जाती तो 30मार्च को शिमला में पेंशनर्स अपने परिवार सहित एकत्रित हो कर एक विशाल रैली निकाल कर विधानसभा का घेराव किया जायेगा! जिसमें प्रदेश भर के पेंशनर्स सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगे!

पेंशनर्स नेताओं ने सरकार को आगाह किया की वे पेंशनर्स को बॉटने का प्रयास ना करें!पूर्ब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर पेंशनर्स ने आरोप लगाया की उन्होंने अपने कार्यकाल में पेंशनर्स की अनदेखी की जिसका करारा जवाब पेंशनर्स ने विधानसभा के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया!पेंशनर्स ने सरकार पर आरोप लगाया की सबसे अधिक शोषण उन रिटायर्ड पेंशनर्स का हुआ है जो 1जनवरी 2016से 31जनवरी 2022के दौरान हुए है उन्हें आजतक संशोधित लीव इन कैशमेन्ट, ग्रेजुइटी, कॉम्युटेशन से वंचित रखा गया है जबकि 1फरबरी 2022के पश्चात् रिटायर्ड हुए पेंशनर्स को सभी वित्तय लाभ जारी किये जा रहे हैं!जो की पूर्ब में सेवानिबृत हुए पेंशनर्स के साथ सौतेला ब्यवहार किया जा रहा है!इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कोरपरेट सेक्टर यूनियन के अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर, हिमाचल पथ परिवहन सेवानिबृत कर्मचारी कल्याण संघ के दुर्गा राम, विश्व विद्यालय पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष बी. एस. चंदेल, लोकल अर्बन बॉडी पेंशनर्स संघ के सुख देव मटू, हिमाचल प्रदेश सचिवालय वैलफेयर एसोसिएशन की नीलम चौहान, हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के ओ. पी. चौहान, सह -संयोजक मस्त राम पंवर, गोपाल ज़िलटा, शेर सिंह कौशल, सीता राम चंदेल, देवेंदर केवला, दलीप जस्ता, बुद्धि राम जस्ता, हरदयाल सिंह, अमोलक राम, दीपन ठाकुर, भाग चंद चौहान, राजेंदर कुमार राजपूत, ओम प्रकाश वर्मा, दीप राम शर्मा, मुख्य सलाहकार हरिचंद गुप्ता, मोहन दास ने अपने विचार साँझा किये!सांकेतिक धरना प्रदर्शन के पश्चात भूप राम वर्मा की अध्यक्षता में ज़िलाधीश को 14 सूत्रीय ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया गया!

About The Author

You may have missed