Today News Hunt

News From Truth

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर 23 जून को ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगा भव्य कार्यक्रम,प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी करेंगे शिरकत

Spread the love

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में शिमला के प्रसिद्ध ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक भव्य जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ‘राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 23 जून को उनके 93वें जन्मोत्सव के अवसर पर मनाया जाएगा। फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी राज पाल मछान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति रहेगी। सूचना के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09:05 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ होगी, जिसके बाद 09:07 बजे वे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री का आगमन सुबह 10:30 बजे निर्धारित है और 10:32 बजे वे भी पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत, अन्य गणमान्य व्यक्ति भी माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

​सूचना पत्र में राज पाल मछान ने फाउंडेशन के सभी साथियों और शिमला वासियों से इस विशेष अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन प्रदेश के लोगों के लिए अपने प्रिय नेता को याद करने और उनके योगदान को नमन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

About The Author

You may have missed