Today News Hunt

News From Truth

स्वतंत्रता सेनानी व हिमाचल प्रदेश में सेब बाग़वानी के प्रणेता स्व. सत्यानंद स्टोक्स की जयंती पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने श्रद्धाजंली देते हुए कहा- सेब जनक के तौर पर हमेशा याद रखे जाएंगे सत्यानन्द स्टोक्स

Spread the love

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने स्वतंत्रता सेनानी हिमाचल प्रदेश में सेब बाग़वानी के प्रणेता  स्व. सत्यानंद स्टोक्स  की जयंती पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शत शत नमन करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए है। राठौर ने कहा है कि सत्यानन्द स्टॉक्स प्रदेश में बागवानी विशेष कर सेब जनक के तौर पर हमेशा याद रखे जाएंगे।उन्होंने जो सेब का पौधा प्रदेश में रोपा था,आज उसकी संख्या लाखों में हो गई है।प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेब की महत्वपूर्ण भूमिका है।आज देश मे ही नही पूरे विश्व में प्रदेश के सेब की गुणवत्ता अपनी एक विशेष महत्व रखती है।राठौर ने कहा कि सत्यानंद स्टॉक्स ने बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल की जो विशेष पहचान बनवाई,यह प्रदेश विशेष कर सेब उत्पादक उनके हमेशा ऋणी रहेंगे।सत्यानंद स्टॉक्स ने न केवल अपनी ज़िन्दगी भारत में बिताई बल्कि अंग्रेज़ों के विरुद्ध भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी बढ़चढ़ कर भाग  लिया।  सत्यानंद स्टॉक्स जो गरीबों के हितों के रखवाले थे और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के रूप में हमेशा याद रखे जाएंगे।

About The Author

You may have missed