शिमला में 40 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस की गिरफ्त में एक महिला,गश्त के दौरान गुप्त सूचना के तहत की गई कार्रवाई
शिमला पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार अपना अभियान चलाए हुए हैं इसी कड़ी में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम थाना सदर शिमला के क्षेत्राधिकार में गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रेखा पत्नी स्व. बबलू उर्फ कालू, निवासी मोलिजागरा, मनीमाजरा, उम्र लगभग 40 वर्ष, कोडी बस्ती डाउनडेल, शिमला में हेरोइन (चिट्टा) बेच रही है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डाउनडेल, शिमला में आरोपी महिला को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में महिला पुलिस कर्मी द्वारा उसके पर्स की तलाशी ली गई, जिसमें से 40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
बरामद मादक पदार्थ को विधिवत कब्जे में लेकर सील किया गया तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं मौके पर पूरी की गईं। इस संबंध में थाना सदर शिमला में धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया तथा आरोपी महिला को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच व कार्रवाई में जुटी है।
