Today News Hunt

News From Truth

हरियाणा की कालका विधानसभा क्षेत्र के बाद अब जम्मू कश्मीर के जम्मू विधानसभा सीट के लिए समन्वयक का ज़िम्मा संभालेंगे हिमाचल कांग्रेस के नेता अनिल गोयल, एआईसीसी ने जारी किया पत्र

Spread the love

कांग्रेस आला कमान ने एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर व हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को हरियाणा के कालका विधानसभा क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर के जम्मू विधानसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया गया है। अनिल गोयल जम्मू और कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, जम्मू और कश्मीर प्रभारी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस और जम्मू और कश्मीर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस आला कमान ने उम्मीद जताई है कि अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर और ईमानदारी से कम करने की अपनी शैली से अनिल गोयल अखिल भारतीय किसान कांग्रेस को पुनर्जीवित करने और इसे और अधिक जीवंत बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, जिसका उद्देश्य कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सुखपाल सिंह खैरा के गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ कांग्रेस के आदर्शों को बढ़ावा देंगे।

अनिल गोयल ने खुद को मिली इस ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन देते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। अनिल गोयल ने कहा कि हरियाणा की कालका और जम्मू कश्मीर की जम्मू सीट के साथ साथ दोनों राज्यों में कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल कर सत्तासीन होगी ।

इससे पहले भी गोयल 6 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी और दिल्ली एमसीडी चुनावों में ऑब्जर्वर की एहम जिम्मेवारी संभाल चुके हैं। हिमाचल कांग्रेस में भी एनएसयूआई यूथ कांग्रेस कांग्रेस सेवा दल किसान कांग्रेस सेल जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस में वीरभद्र सिंह,विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर,प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के साथ अटैच रह कर अहम पदों पर काम कर चुके है हिमाचल में पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी रहे गोयल हिमाचल में भी पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में पार्टी की ओर से अहम भूमिका निभा चुके हैं। गोयल ने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल और मलिकार्जुन खड़के, अखिलेश शुक्ला और अल्का लांबा का आभार व्यक्त किया है। कहा की जल्द ही वह कालका और उसके बाद जम्मू के लिए रवाना होंगे और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे।

About The Author

More Stories

You may have missed