Today News Hunt

News From Truth

मंडी के सरकाघाट में छात्रा के दर्दनाक कत्ल से नाराज़ भाजपा सांसद ने कहा -कांग्रेस सरकार की विफलता से देवभूमि बन रही है अपराध भूमि,बढ़ती आपराधिक घटनाओं को राज्य सरकार के लिए बताया चुनौती

Spread the love

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ती अपराध की घटनाओं व मंडी में छात्रा की गला काटकर निर्मम हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलता के चलते आज देवभूमि में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि ये देवभूमि को अपराध भूमि बनाने पर तुले हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “शांत प्रदेश हिमाचल आज कांग्रेस सरकार की विफल नीतियों व नाकामी के कारण अपराध व अप्रिय घटनाओं का दंश झेल रहा है। यह देखना अत्यंत दुखद है कि हिमाचल में हिंसक घटनों की बाढ़ आ गई है। आज सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा का कॉलेज जाते समय निर्मम तरीके गला रेत कर की गई हत्या अत्यंत दुखद है और इसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम है। इस घटना ने ना केवल शिक्षा ग्रहण करने के लिए घर से बाहर निकलने वाली बहन-बेटियों को भयभीत किया है बल्कि पूरे प्रदेश को असुरक्षा के भाव से भर दिया है। हिमाचल में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से मन आहत है व इन घटनाओं के पीड़ितों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। हिमाचल की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हुई है, खासकर क़ानून व्यवस्था के धराशायी होने से राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे और जिम्मेदार चैन की बंशी बजा रहे हैं। हिमाचल में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सरकार के इकबाल को चुनौती है। आज हिमाचल में आम नागरिकों के अंदर घर करती असुरक्षा की भावना चिंताजनक है और बढ़ते अपराध ये दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अपराधियों पर लगाम कसने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। हिमाचल में बीते तीन वर्ष की बात करें तो बलात्कार, दुर्व्यवहार, अपहरण, नशा तस्करी जैसे मामलों की बाढ़ आ गई है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में तीन साल के अंतराल में हत्या के 270 मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में दुष्कर्म के मामलों की संख्या भी एक हजार से अधिक है। इसी अवधि में अपहरण के 1540 मामले रिकॉर्ड किए गए। सभी तरह के अपराधों में तीन साल की अवधि में 31 जनवरी 2026 तक अपराध के कुल 5947 केस सामने आए हैं। इस प्रकार औसतन हर साल मर्डर के 70 व सभी तरह के अपराधों की सालाना औसत दो हजार से ज़्यादा है। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और जनता में डर का माहौल है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हाल की घटनाओं में ऊना में वीभत्स गोली कांड की हत्या, सोलन में शूलिनी यूनिवर्सिटी के पास सरेआम पिस्टल से कई राउंड फायरिंग, हाल ही में चिंतपूर्णी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेकाबू भीड़ ने तोड़-फोड़ मचा कर शासन सत्ता को चुनौती देने का काम किया था मगर इसका भी सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। धर्मशाला की बेटी पल्लवी के दुखद निधन ने प्रदेश को शोक से भर दिया था। हिमाचल में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सरकार के इकबाल को चुनौती है। आज हिमाचल में आम नागरिकों के अंदर घर करती असुरक्षा की भावना चिंताजनक है और बढ़ते अपराध ये दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

About The Author

You may have missed