Today News Hunt

News From Truth

बालूगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले को तीन दिन के भीतर सुलझाया,वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को धर दबोचा

Spread the love

पुलिस थाना बालूगंज द्वारा चोरी के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज़ तीन दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है । शिकायतकर्ता ढैण्डा निवासी राजेश लता ने पुलिस चौकी जतोग में 8अप्रैल को अपने घर में चोरी होने की सूचना दी। शिकायत के अनुसार वह सुबह ड्यूटी के लिए घर से गई थीं तथा शाम लगभग 4:30 बजे लौटने पर पाया कि घर एवं अलमारी के ताले टूटे हुए थे और करीब ₹1,00,000 नकदी व जेवरात चोरी हो चुके थे।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत तथा CCTV कैमरों की फुटेज,का विश्लेषण किया गया जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, जिसको कब्जे में लेकर जांच प्रारम्भ की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं मानव स्रोतों का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपी की पहचान आयुष रान्टा पुत्र श्री अजीत रान्टा निवासी गाँव टाऊ, डाकघर थरौला, तहसील कोटखाई, जिला शिमला (हि.प्र.), वर्तमान निवासी लोअर टूटू, शिमला के रूप में की।

पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए दिनांक 11.04.2026 को आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच प्रचलित है।

पुलिस थाना बालूगंज की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है तथा अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि ऐसे अपराधों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed