Today News Hunt

News From Truth

भाजपा उपकप्तान की प्रदेश में एंट्री,पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और मंत्रियों ने किया स्वागत

Spread the love

भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा पार्टी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिक्रम ठाकुर, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, पुरुषोत्तम गुलेरिया, सचिव कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, जिलाध्यक्ष रवि मेहता ,डेजी ठाकुर समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद ने उनका जोरदार स्वागत किया।
देविंदर सिंह राणा का हिमाचल प्रदेश का यह पहला दौरा है।


सुरेश कश्यप ने कहा कि देविंदर सिंह राणा को चुनाव प्रबंधन का काफी अनुभव है और उनका मार्गदर्शन आगामी आम चुनाव में पार्टी के लिए काफी फायदेमंद होगा।
भाजपा चुनावी मोड में है और राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नेताओं की चहल-पहल है।
हमारे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह चंबा के दौरे पर हैं और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं, वह हमारी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और हम दिन-ब-दिन मजबूत होते जा रहे हैं।
हमारे प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना शिमला में हैं और हमारे चुनाव सह प्रभारी देविंदर सिंह राणा भी आज शिमला पहुंचे हैं।
राणा कांगड़ा की ओर जा रहे हैं और वहां विभिन्न सभाओं में भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, डॉ राजीव बिंदल और पवन राणा भी दीपकमल चक्कर में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ले रहे हैं।

About The Author

More Stories

You may have missed