Today News Hunt

News From Truth

नहीं रहे हिमाचल के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई डी भंडारी,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई. डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आई.डी. भंडारी का आज हृदयाघात से निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.डी. भंडारी ने राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा से किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी प्रदेश के पूर्व डीजीपी आई डी भंडारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया हैं ।
प्रतिभा सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।


About The Author