Today News Hunt

News From Truth

पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी का कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा-राम भरोसे चल रही है कांग्रेस सरकार, पार्टी में अंतर्कलह स्पष्ट

Spread the love

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि जिस सरकार के विधायक एवं मंत्री आपस में न चल सके तो वह सरकार कैसे चलेगी, उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की सरकार राम भरोसे चल रही है। चौधरी ने कहा कि दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने राज्य उद्योग विकास निगम के बहाने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर निशाना साधा है। राम कुमार ने कहा कि वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम द्वारा मल्कुमाजारा में इंडो फार्म की जमीन के बचाव के लिए पौने 9 करोड़ रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इंडो फार्म ने पिछले 2 वर्ष में इस जमीन पर कुछ नहीं किया है, अब निगम करोड़ों रुपए खर्च कर रत्ता नदी पर दीवार का निर्माण करने में लगा है। निगम ने तो इसके निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया था, लेकिन टैंडर करीब 8 करोड़ 75 लाख रुपए का हुआ है। कांग्रेस के विधायक ने सवाल तो ठीक ही किया है कि उद्योग की भूमि में सरकार क्यों पैसा खर्च कर रही है। उद्योग स्वयं अपनी भूमि में सुरक्षा दीवार का निर्माण करे। सुखराम चौधरी ने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जिस प्रकार से सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है उससे पूरे देश में देव भूमि हिमाचल की छवि खराब हो रही है। कांग्रेस सरकार में वन, नल, जल, भूमि, पाइप, स्कूटर पर पानी, खाद्य आपूर्ति, बिलासपुर क्रूज जैसे घोटाले तो आम हो गए है, हर जिले में एक नया भ्रष्टाचार है।
उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक के बीच जिस प्रकार से शब्द युद्ध चल रहा है उससे यह साफ प्रतीत होता है कि इन दिनों के क्षेत्र में भी भरपूर भ्रष्टाचार हो रहा है।

About The Author

More Stories

You may have missed