Today News Hunt

News From Truth

अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के पेंशनभोगी राज्य भर में होंगे लामबंद, 16 मार्च को सभी उपायुक्त कार्यालयों के बाहर सांकेतिक धरने के बाद बड़ी लड़ाई के लिए तैयार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति व हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन आगामी सोमवार 16मार्च को प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगा । यह जानकारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर महासचिव इंदरपाल शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, हिमन्त राम शर्मा,गंगा राम शर्मा मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ज़िला संयोजक मोहन ठाकुर व ज़िला अध्यक्ष भाग चंद चौहान ने सभी पेंशनर्स से आग्रह किया की सांकेतिक धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़ भाग ले । उनका आरोप है कि सरकार 1जनवरी 2016से 31जनवरी 2022के मध्य सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स के साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है जिसे कभी सहन नहीं किया जायेगा । ज़िला संयोजक मोहन ठाकुर व ज़िला अध्यक्ष भाग चंद चौहान ने ज़िला शिमला के सभी पेंशनर्स से आग्रह किया कि 16मार्च को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हो कर अपनी एकता का परिचय दें । पेंशनर्स नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया की सुक्खू सरकार ने अभी तक इस अवधि के दौरान रिटायर्ड हुए पेंशनर्स को कॉम्युटेशन, लीव इन कैशमेंट, ग्रेजुइटी और 13प्रतिशत डी. ए. की अदायगी नहीं की है । इसी प्रकार पिछले 2वर्षी से चिकित्सा बिलों का कोई भुगतान नहीं किया गया । हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स को पेंशन की अदायगी समय पर नहीं की जा रही है । इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश विद्युत् विभाग में ओल्ड पेंशन सकीम लागू नहीं की जा रही है । हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ने बताया कि इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के 18 संगठन भाग लेंगें , यदि बजट सत्र के दौरान भी सरकार पेंशनर्स की लंबित देनदारीयों की अनदेखी करती है तो 30मार्च को विशाल रैली का आयोजन करके विधानसभा का घेराव किया जायेगा , जिसमें प्रदेश भर के पेंशनर्स सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे ।

About The Author

You may have missed