Today News Hunt

News From Truth

इस साल की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप के साथ शिमला पुलिस ने हरियाणा के शमशाद अहमद को आईएसबीटी से किया गिरफ्तार, बड़ी सफलता मान रही है पुलिस

Spread the love

जनता के सहयोग के साथ अपराध को निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है और यही हुआ है राजधानी शिमला के आईएसबीटी में जहां एक गुप्त सूचना के आधार पर 24 मार्च की रात को पुलिस ने मादक पदार्थ चीते की बड़ी खेत के साथ हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है, जो इस वर्ष जिले की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है। 24 मार्च को शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम, मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु ISBT Shimla क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कैरी बैग में भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) लेकर ISBT के प्रथम तल पर घूम रहा है।और यहां के स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में है

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिये के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की। उसकी पहचान शमशाद अहमद (उम्र 42 वर्ष), निवासी जिला अम्बाला, हरियाणा के रूप में हुई। गवाहों की उपस्थिति में उसके कैरी बैग की तलाशी लेने पर 288 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 25.03.2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 6 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस ने इस मामले की जरूरी छानबीन के चलते इसका खुलासा अब तक नहीं किया था । शिमला पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है ।

About The Author

You may have missed