शिमला पुलिस ने नारकंडा में नेपाली मूल के तीन नशा तस्करों को 9 किलोग्राम से अधिक अफीम और 12 लाख नकदी के साथ किया गिरफ्तार,आगामी जांच जारी
शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने नारकंडा क्षेत्र में एक विश्वसनीय गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेपाली मूल के तीन लोगों को एक वाहन में अवैध रूप से अफीम ले जाते हिरासत में लिया । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नारकंडा में नाकाबंदी/तलाशी अभियान चलाया और एक इनोवा वाहन नंबर को जांच के लिए रोका।
वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई, जिसमें 9 किलो 280 ग्राम अफीम और नकद ₹12 लाख बरामद हुए। इसके पश्चात तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में एन बहादुर उर्फ राजू पुत्र श्री रवि लाल, निवासी गांव घरती, डा0 लिमशा, तहसील जाजरकोट भैरी आंचल, नेपाल, उम्र 41 वर्ष, चक्रा बहादुर पुत्र श्री पूर्ण बहादुर, निवासी गांव नलगार, डा0 लिमशा, तहसील जाजरकोट भैरी आंचल, नेपाल, उम्र 25 वर्ष और मोहन साही पुत्र श्री चक्र बहादुर शाही, निवासी गांव दांग, डा0 व तहसील भरतपुर रावती आंचल, नेपाल, उम्र 44 वर्ष शामिल है ।
इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 27/2026 दिनांक 10.04.2026 अधीन धारा 18, 29 ND&PS Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी छानबीन जारी है तथा इसके पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क/बैकवर्ड लिंकस की भी गहनता से जांच की जा रही है।
