Today News Hunt

News From Truth

हिमाचल में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच रस्साकशी चरम पर, आप के कई नेताओं और नेत्रियों ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

गत दिनों आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सहित तीन बड़े नेताओं की भाजपा में सदस्यता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को जोर का झटका धीरे से दिया है आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष- सोनिया बिंदल प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता और उद्योग विंग के प्रदेश डी ॰के॰ त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी , पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी , संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About The Author