ऊना जिले के गगरेट के समीप एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दुखद मौत, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने
ऊना जिले के गगरेट के पास एक दुखद घटना घटी जिसमें एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दु:ख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।