Today News Hunt

News From Truth

पटना में 16 से 21 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों के चयन के लिए 4 अप्रैल को पांवटा साहिब में होंगे ट्रायल, फिटनेस और कौशल को देखकर होगा चयन

Spread the love

रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश (RAHP) के तत्वावधान में सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल का आयोजन पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में किया जा रहा है। यह ट्रायल आगामी नेशनल रग्बी टूर्नामेंट (16 से 21 अप्रैल 2026) के लिए टीम चयन के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो राजगीर, पटना (बिहार) में होगा। ये जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद ने दी ।
वहीं एसोसिएशन के महासचिव विशाल सरीन ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रदर्शन-आधारित होगी, जिसमें खिलाड़ियों की फिटनेस, स्किल और गेम अवेयरनेस को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों से अधिकतम खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि राज्य की सर्वश्रेष्ठ टीम का गठन किया जा सके।

ट्रायल सिरमौर ज़िला के पांवटा साहिब में 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे बॉयज एवं गर्ल्स दोनों वर्ग के लिए होंगे ।
डॉ. सूद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं और चयनित बॉयज एवं गर्ल्स टीम हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंच प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और रिस्क सर्टिफिकेट देना होगा ।
विशाल सरीन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें और निर्धारित दस्तावेज साथ लेकर आएं।

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7831019127 पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

You may have missed