हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के बाद परिवार सहित लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के बंगलुरू स्थित अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आर्ट ऑफ लिविंग के विशेष कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी पत्नी अमरीन सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर गुरुजी का सम्मान भी किया गया।




कार्यक्रम में आध्यात्म, सेवा और सामाजिक मूल्यों को लेकर चर्चा हुई। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, मानसिक शांति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके अतिरिक्त परिवार ने आर्ट ऑफ लिविंग के आयुर्वेद एवं वेलनेस केंद्र का भी दौरा किया और वहां स्वास्थ्य एवं जीवनशैली से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में देशभर से आए साधकों, स्वयंसेवकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
