Today News Hunt

News From Truth

जेएमके इंटरनेशनल स्कूल लोहारब में 8 दिवसीय YLTP शिविर संपन्न, दीक्षा समारोह में पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुकांत पाल

Spread the love



शिमला से करीब बीस किलोमीटर लोहारब स्थित जेएमके इंटरनेशनल स्कूल (JMK International School) में युवाओं के नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास के लिए आयोजित 8 दिवसीय ‘यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम’ (YLTP) का भव्य समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का संचालन मुख्य ट्रेनर राजकुमार मित्तल द्वारा किया गया। शिविर में क्षेत्र के 35 युवाओं ने हिस्सा लेकर लीडरशिप और आत्मनिर्भरता के गुर सीखे।
​भव्य दीक्षा समारोह के साथ हुआ समापन
​शिविर के अंतिम दिन ‘दीक्षा सेरेमनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी 35 युवाओं को दीक्षित किया गया। इस दीक्षा समारोह में विशेष रूप से पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुकांत पाल चौहान ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही समाज और देश को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से शिविर में सीखी बातों को अपने जीवन और समाज कल्याण में उतारने का आह्वान किया। सुकान्त चौहान ने इस दौरान अफ्रीका के कई देशों में अपने दस वर्षीय प्रशिक्षण अनुभव भी साझा किए ।


​इस मौके पर क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। समारोह में भूपेंद्र शर्मा, रामलोक, ओम प्रकाश, और संजीव हरनोट सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं का हौसला बढ़ाया।
​रशिविर के आयोजक व आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक राजकुमार मित्तल ने वाई एल टी पी के आयोजन को लेकर किए जाने वाले प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी दी । उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए स्थानीय युवाओं का आभार जताया ।


उपस्थित अतिथियों ने ट्रेनर राजकुमार मित्तल द्वारा युवाओं को दिए गए इस बेहतरीन प्रशिक्षण की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिविर का समापन किया गया।

About The Author

You may have missed