Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला के रिज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में किया “नेहरू और क्रांतिकारी” पुस्तक का लोकार्पण “,आयोजकों के प्रयासों को सराहा

Spread the love

आज राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच और ओकार्ड इंडिया दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आज आधार प्रकाशन के स्टॉल पर सुधीर विद्यार्थी द्वारा लिखित पुस्तक “नेहरू और क्रांतिकारी” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए हिमालय मंच तथा ओकार्ड इंडिया की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि यह मेला प्रति वर्ष शिमला में लगाया जाना चाहिए।

मंच के अध्यक्ष, लेखक व शिमला राष्ट्रीय पुस्तक मेला के स्थानीय संयोजक एस आर हरनोट ने बताया कि पहला शिमला पुस्तक मेला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से आरंभ हुए था जिसका आज आठवां संस्करण रिज पर लगा है। प्रतिभा सिंह ने एस आर हरनोट का उन्हें पुस्तक मेले में बुलाने हेतु धन्यवाद भी किया। पुस्तक पर प्रोफेसर सत्यपाल सहगल ने अपने विचार रखे और आधार प्रकाशन को इस महत्वपूर्ण पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। प्रतिभा जी का हरनोट तथा देश जी ने पुष्प गुच्छ तथा हिमाचली मफलर पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व सेतु साहित्य पत्रिका के संपादक डॉक्टर देवेंद्र गुप्ता और मेले के राष्ट्रीय संयोजक सचिन चौधरी ने भी अपने विचार रखे। आधार प्रकाशन के निदेशक देश निर्मोही ने प्रतिभा जी का आभार व्यक्त किया और इस प्रमाणिक पुस्तक के लोकार्पण पर खुशी जाहिर की। प्रतिभा जी ने आधार प्रकाशन सहित वाणी, राजकमल, सस्ता साहित्य मंडल, राजपाल एंड सांस, प्रकाशन विभाग, भारतीय ज्ञानपीठ सहित 30 से अधिक बुक स्टालों का भ्रमण किया और अंग्रेजी हिंदी की कई पुस्तकें खरीदी।

आज दोपहर बाद प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी पुस्तक मेले का भ्रमण किया और बहुत सी किताबें खरीदी।

इस अवसर पर डॉक्टर हेमराज कौशिक, डॉक्टर सत्यनारायण स्नेही, दिनेश शर्मा, प्रकाश बादल, स्वप्निल, ओम प्रकाश शर्मा, डॉक्टर कर्म सिंह, लीला शर्मा और कई और लेखक भी शामिल रहे।

About The Author

More Stories

You may have missed