Today News Hunt

News From Truth

बीते लंबे समय से समाज सेवा खासकर दिव्यांग जनों के हित में सराहनीय कार्य करने के लिए हिमालयन कल्याण संस्था की जिला अध्यक्ष हेमलता पठानिया को किया सम्मानित,समाज के लिए बताया प्रेरणा स्रोत

Spread the love

हिमालयन कल्याण संस्था की जिला प्रधान हेमलता पठानिया को किया उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित
— समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमालयन कल्याण संस्था मंडी की जिला प्रधान हेमलता पठानिया को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वर्णिम हिमाचल प्रदेश जन जागरण समिति द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम 2025 के अवसर पर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन के.के. फार्म्स बैंक्वेट हॉल, पिंजौर (हरियाणा) में भव्य रूप से किया गया, जिसमें फर्स्ट ऐड काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की चेयरपर्सन डॉ. शबाब आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने हेमलता पठानिया सहित समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों को राष्ट्र/प्रदेश स्तरीय सम्मान 2025 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हेमलता पठानिया ने कहा कि वे यह कार्य दिव्यांगों के लिए कर रही हैं, और इसी आधार पर उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2004 से दिव्यांगों के हित में निरंतर कार्यरत हैं। दुःख की बात यह है कि हिमाचल सरकार और प्रशासन ने कभी हमारे बारे में नहीं सोचा कि इतने वर्षों से समाजसेवा कर रहे लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।”

इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की विशेषता रही हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जिनका उपस्थितजनों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।

About The Author

You may have missed