न नामचीन न पैराशूट डाइवर, बस जड़ों से जुड़े आम पार्टी कार्यकर्ता को थमाई कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा टिकट, प्रदेश कांग्रेस और पार्टी कार्यकर्ता सब खुश,भाजपा ने भी नहीं डाली भांजी
पूर्व में राज्यसभा के लिए दिग्गज नेता अभिषेक मनु संघवी को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा से मात खाकर इस बार कांग्रेस पार्टी ने अच्छा सबक लेते हुए ना तो किसी बड़े नाम पर और ना ही पैराशूट से बाहर से आए नेता को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया बल्कि जिला कांगड़ा के कांग्रेस के ऐसे पार्टी कार्यकर्ता को राज्यसभा पहुंचने पर संयुक्त रूप से सरकार और संगठन ने अपनी मोहर लगाई जो जमीन स्तर पर आम जनता और पार्टी से जुड़ा रहा । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज शिमला विधानसभा में राज्यसभा के लिए अनुराग शर्मा की ओर से पर्चा भरे जाने के दौरान साफ किया कि सरकार और संगठन ने मिलकर यह निर्णय लिया कि इस बार ना तो प्रदेश से बाहर के किसी नेता को उम्मीदवार बनाया जाएगा और ना ही पार्टी के किसी ऐसे नेता या कार्यकर्ता को जो पहले ही सरकार में किसी औधे पर विराजमान हो । ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व खास तौर पर राहुल गांधी की सलाह के बाद कांगड़ा ज़िला से कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के नाम पर अंतिम मुबारकहर लगाई गई ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व विशेषकर राहुल गांधी की सोच के मुताबिक पार्टी के ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजा जा रहा है जिसने शायद ही कभी संसद तक पहुंचने का सपना भी देखा हो । उन्होंने कहा कि इससे सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए ईमानदारी और शिद्दत से काम करने की प्रेरणा मिलेगी ।
इससे पहले राज्यसभा कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में प्रदेश विधानसभा सचिवालय शिमला में चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन पेपर दाखिल किया। इस मौके पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस मामलों के को-इंचार्ज विदित चौधरी और चेतन चौहान के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री, विधायक और दूसरे बड़े लोग भी मौजूद थे।
प्रदेश के ही नेता को कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा ने भी अपना उम्मीदवार उतारने का जोखिम नहीं उठाया और न ही पूर्व की तरह इस बार कोई भांजी ही मारी है ऐसे में अनुराग शर्मा का निर्विरोध ही राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया ।
