राजधानी शिमला में हिंदुओं की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करता रहा एक बांग्लादेशी मुस्लिम युवक, मंदिरों में किन्नर बनकर लोगों को देता था प्रसाद और आशीर्वाद
बीते कल 27 मार्च को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ जिसमें कि एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई कि एक व्यक्ति जो स्वयं को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है आजकल शिमला में अलग सा रूप बनाकर घूम रहा है । साथ में यह आरोप भी था कि यह व्यक्ति कालीबाड़ी मंदिर में भी गया था और शिमला लोअर बाजार और मिडल बाजार में साड़ी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठने का कार्य कर रहा था।
इस शिकायत की गहनता से जांच की गई और उस की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल पुत्र श्री मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही, बांग्लादेश, हाल निवासी, APG University शिमला, उम्र लगभग 30 वर्ष हुई।
जाँच में पाया गया की उक्त व्यक्ति APG University में वर्ष 2024 से 2028 तक BJMC का छात्र है तथा वर्तमान में 4th Semester में अध्ययनरत है।उक्त व्यक्ति से पूछताछ पर उसने बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंध रखता है, काली माता की पूजा करता है तथा इसी कारण कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर एवं नवरात्रों के दौरान कई बार बाजार व मंदिरों में गया है। किसी व्यक्ति ने इसके खिलाफ पैसे ऐंठने की कोई शिकायत नहीं की है, परन्तु यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ दे देता है तो वह मना नहीं करता।
जाँच के दौरान इसके दस्तावेज पुराने व वर्तमान दोनों पासपोर्ट, स्टडी वीज़ा Type S-1, Stay Visa RCF/UCF No. HP/11RCF/BGD/108/2024 तथा National ID Card सही एवं वैध पाए गए। इसके अतिरिक्त APG University की फीस स्लिप तथा 10वीं/12वीं की मार्कशीट भी सही पाई गई।
मामले में आगामी जांच जारी है।
इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है खासकर इस युवक की लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली उन हरकतों से जिसमें वो कभी मां काली के मंदिर तो कभी जाखू स्थित हनुमान मंदिर में न केवल प्रवेश करता था बल्कि उन्हें प्रसाद व आशीर्वाद देने का ढोंग भी करता था । लोग किन्नर समझकर उसकोधर्मिक मान्यताओं के मुताबिक दान दक्षिणा भी देते रहे हैं और उससे आशीर्वाद प्राप्त करते थे । अब जबकि उसकी ये सचाई सामने आई है तो वे लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं । हालांकि पुलिस के पास फिलहाल उसके खिलाफ कोई बड़ी आपराधिक वारदात करने के सबूत नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और ये भी देख रही है कि कहीं किसी साजिश के तहत कोई बड़ी वारदात करने के इरादे से ये बहरूपिया बनकर लोगों के साथ ठगी तो नहीं कर रहा था । या केवल पैसे के लिए वो ये सब पडपंच रच रहा था ।
