Today News Hunt

News From Truth

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, सिलेंडर की कमी स्वंय निर्मित समस्या, खाद्य आपूर्ति ज़िला नियंत्रक ने लोगों से घबराहट में बुकिंग करने से बचने का किया आग्रह

Spread the love


जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने लोगों से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर चलाई जा रही अफवाहों से बचने और घबराहट में बेवजह अतिरिक्त सिलेंडर जमा न करने का आग्रह किया है । विभाग के ज़िला नियंत्रक ने आम जनता को मीडिया के माध्यम से सूचित किया है कि जिला शिमला में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य है और मध्य-पूर्व संकट से पूर्व की स्थिति के अनुरूप बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है। ज़िला नियंत्रक ने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में की जा रही बुकिंग (पैनिक बुकिंग) के कारण मांग कृत्रिम रूप से बढ़ गई है, जिससे अनावश्यक लंबित (बैकलॉग) की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उपभोक्ता अपनी वास्तविक खपत के आधार पर न होकर अपनी पात्रता के अनुसार एलपीजी रिफिल बुक कर रहे हैं, जिससे वितरण प्रणाली के सुचारू एवं समान संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने इस संबंध में स्पष्ट किया कि एजेंसी काउंटरों पर रिफिल सिलेंडरों का वितरण नहीं किया जाएगा।
• शहरी क्षेत्रों में एलपीजी का वितरण घर-घर (डोरस्टेप डिलीवरी) के माध्यम से किया जा रहा है।
• ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति पूर्व में अधिसूचित रूट चार्ट एवं फोकल प्वाइंट डिलीवरी प्रणाली के अनुसार सुनिश्चित की जा रही है।

स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ उपभोक्ता एलपीजी एजेंसियों के काउंटरों पर जाकर तत्काल सिलेंडर जारी करने का आग्रह कर रहे हैं। यह प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के विरुद्ध है तथा इससे एजेंसियों पर अनावश्यक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि
• एलपीजी की बुकिंग घबराहट में न करें।
• अपनी वास्तविक आवश्यकता एवं खपत के अनुसार ही बुकिंग करें।
• रिफिल प्राप्त करने हेतु एजेंसी काउंटरों पर जाने से बचें।
• वितरण कर्मचारियों के साथ सहयोग करें तथा घर-घर डिलीवरी अथवा निर्धारित फोकल प्वाइंट पर डिलीवरी की प्रतीक्षा करें।

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा प्रत्येक उपभोक्ता को एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने एवं वितरण प्रणाली को सुचारू बनाए रखने हेतु जनसहयोग अपेक्षित हजनहित में जारी।

About The Author

You may have missed