Today News Hunt

News From Truth

नीट पेपर लीक मामले के विरोध में ऊना बाजार में कांग्रेस का कैंडल मार्च,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अगुवाई

Spread the love

नीट पेपर लीक प्रकरण और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जिला कांग्रेस ऊना ने शनिवार शाम उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में ऊना बाजार में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की जागरूकता की जीत है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले ने देश की शिक्षा व्यवस्था की साख को गहरी चोट पहुंचाई है और यह केंद्र सरकार की नैतिक हार है। उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।


उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दे को मजबूती से उठाया तथा उनके संघर्ष के साथ खड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनसे उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और जनता अब सच्चाई को समझ चुकी है।

कैंडल मार्च में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, राज्य एससी आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रणजीत राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, एससी आयोग के सदस्य डॉ. विजय डोगरा, कामरेड जगत राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

More Stories

You may have missed