Today News Hunt

News From Truth

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के चलते दो साल रुकी खेलकूद गतिविधियां इस वर्ष पूरे उत्साह और उल्लास के साथ 25 अक्तूबर से 15 नवम्बर तक होंगी आयोजित, साढ़े नौ हजार से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम

Spread the love

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का 25 अक्टूबर से खेलों का महाकुंभ ‘खेलेंगे भी, खिलेंगे भी’ थीम के साथ बनुटी में आयोजित किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में शिमला ग्रमीण विधानसभा क्षेत्र के 9553 खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य हिस्सा लेंगे। 22 दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बनुटी में होगा जबकि समापन 15 नवंबर को सुन्नी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
जिला शिमला ग्रामीण के विधायक लोक निर्माण मंत्री हिमाचल प्रदेश स्पोटर्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने आज प्रेस वार्ता में इस खेल महाकुंभ की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में हर आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए इस आयोजन को करवाते आ रहे हैं। हालांकि, प्रदेश में पिछले दो वर्षों के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया। अब दोबारा बड़े स्तर पर खेल महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ जागरूक करना व उन्हें खेल गतिविधियों में शामिल करने का है।


विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्रिकेट की 211 और रस्साकशी की 260 टीमें हिस्सा लेने जा रही है। वॉलीबॉल में 50 टीमें, जबकि महिला और पुरुष कबड्डी में 60-60 टीमें मैदान में उतरेंगी। बैडमिंटन की महिला एवं पुरुष श्रेणियों में भी 60-60 टीमों ने पंजीकरण करवाया है।
रस्साकशी में 260 टीमों की भागीदारी प्रस्तावित है, जबकि लोकनृत्य प्रतियोगिता के लिए 100 टीमों ने अपना पंजीकरण करवाया है। फैशन शो और मॉडलिंग में अब तक 400 महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। इसके अतिरिक्त म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी इस दौरान आयोजित की जाएंगी।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि
खेल महाकुंभ के तहत क्रिकेट प्रतियोगिताएं सुन्नी, करयाली, कुनिहार और कण्डाघाट में आयोजित की जाएंगी। अन्य खेल प्रतियोगिताओं के मुकाबले सुन्नी और बनूटी में होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए 400 सदस्यों की आयोजन समिति गठित की गई है। खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों को मिलाकर कुल 9553 लोगों के इस आयोजन से जुड़े है।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के निवासी ही भाग ले सकेंगे। एक पंचायत का खिलाड़ी दूसरी पंचायत की टीम से नहीं खेल पाएगा। इससे पंचायत स्तर पर स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। रस्साकशी को छोड़कर सभी प्रतिभागियों को पहनने के लिए किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक खेल के लिए संबंधित खेल की खेलने वाली किट भी मुहैया करवाई जा रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध करवाना है। 15 नवंबर को सुन्नी में होने वाले समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

You may have missed