शिमला के पोर्टमोर स्कूल में एनसीसी में दाखिला पाने के लिए 118 छात्राओं ने दिखाया दमखम
राजधानी शिमला स्थित वरिष्ठ आदर्श माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट्स की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस चयन प्रक्रिया में 118 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इनमें से 45 कैडेट्स का चयन किया जाएगा।
यह चयन प्रक्रिया 1st एचपी गर्ल्स बटालियन सोलन के तत्वावधान में संपन्न हुई। यूनिट से नायब सूबेदार अजमेर सिंह एवं नायक मुकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया के दौरान ग्राउंड टेस्ट, रिटन टेस्ट, हाइट एवं वेट की जांच की गई।












इस अवसर पर सीनियर कैडेट अर्पिता, आकृति और हिमानी ने चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की एनसीसी अधिकारी तृप्ता शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहीं।
चयन प्रक्रिया में भाग ले रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल रक्षा जामवाल ने छात्राओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं इस चयन प्रक्रिया में सफल नहीं हो पाएंगी, उन्हें धैर्य बनाए रखना चाहिए और निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभव है भविष्य में उनके लिए इससे भी बेहतर अवसर निर्धारित हों।
