Today News Hunt

News From Truth

बहुप्रतिभायामी पत्रकार व कलाकार नेहा वर्मा का मोटीवेशनल सॉंग हैलो इंडिया चंडीगढ़ म्यूजिक व फ़िल्म फैस्टिवल के लिए चयनित

Spread the love

      
स्पॉटलाइट मीडिया एंड प्रोडक्शन की ओर से प्रस्तुत नेहा वर्मा का मोटिवेशनल सॉंग हैलो इंडिया चंडीगढ़ म्यूजिक व  फ़िल्म फैस्टिवल के लिए चयनित किया गया है।  नेहा वर्मा ने बताया कि इसके लिए चंडीगढ़ म्यूजिक फ़िल्म फैस्टिवल में 150 एंट्रीज पहुंची थी, जिसमें से 70 का चयन किया गया है। बतौर गीतकार और लेखक यह उसका पहला गीत है, जिसे कोविड 19 के दौरान कोरोना योद्धाओं के लिए विशेष तौर पर लिखा गया, जिसका मुख्य मक्सद लोगों को कोरोना काल में उत्साह बढ़ाना था ताकि वह इस माहमारी के दौरान डगमगाएं नही और स्थिति का डटकर मुकाबला करें।

संगीत जाने माने संगीतकार संतोष कटारिया ने संगीत दिया और आवाज  बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर आलमगीर खान, सृष्टि भंडारी ने अपनी सुरीली आवाज दी। नेहा वर्मा ने बताया कि वीरेन्द्र पंडित के निर्देशन में तैयार इस गीत हैलो इंडिया में 36 लोग इस गीत का हिस्सा बने, जिनमें एक्टर, लेखक और गीतकार शामिल हैं।  इनमें हरविन्द्र मक्कड़, एक्टर कर्मकौर, मोहित शर्मा , एक्टर नवदीप बंधु, एक्टर हनी लखवानी, लेजली त्रिपाठी, मृणाल देस राज, हिमाचली सिंगर नाटी किंग कुलदीप शर्मा, अनुशा जोशी शामिल हैं। नेहा वर्मा ने कहा, वह इस गीत का हिस्सा बनने वाले कलाकारों व चंडीगढ़ म्यूजिक व फ़िल्म फैस्टिवल के निर्देशक राजेश शर्मा, शांतनु  गाँगुली, और उनकी टीम  के कोडीनेटर  श्यामली,काजल, पूजा अरोड़ा, पवन आदि सभी की भी तहेदिल से धन्यावादी है।  नेहा वर्मा ने कहा कि भविष्य में भी वह कुछ  क्रेटिव कार्य करती रहेंगी।

About The Author

You may have missed