Today News Hunt

News From Truth

आम आदमी पार्टी ने कांगड़ा रैली की सफलता के लिए प्रदेश की जनता का जताया आभार, कहा- रैली में उमड़ी भीड़ से भाजपा और कांग्रेस की उड़ी नींद

1 min read
Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के चंबी में कल हुई आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस और भाजपा की नींद उड़ गई है। रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के आने से भाजपा और कांग्रेस बौखला गई है। जिससे भाजपा और कांग्रेस उल-जलूल बयान बाजी कर रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों को सुनने के लिए जो जज्बा और प्यार लोगों में देखा गया उससे मुख्यमंत्री जयराम समेत कांग्रेस की नींद उड़ गई है। उन्हें अब सपने में भी अरविंद केजरीवाल नजर आने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता रैली में उमड़ी भीड़ को हजम नहीं कर पा रहे हैं उससे दोनो दलों के नेता हताश होकर बेतूकी बयान बाजी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते जनाधार से भाजपा की जमीन खिसकती नजर आ रही है। प्रदेश की भोली भाली जनता ने अब अपना मन बना दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। आप प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा,लोगों का जिस तरह से कल चंबी मैदान में जनसैलाब उमड़ा था उसके लिए प्रदेश की जनता का बहुत धन्यवाद और आम आदमी पार्टी हिमाचल में आप की सरकार बनाकर हिमाचल मॉडल बनाएगी।

आप प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा, जनता के सैलाब देखकर भाजपा कांग्रेस के नेता डर गए हैं कि अब उनका खेल खत्म हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जो फ्रेंडली मैच पांच पांच साल का चला था जो इन्होंने अपनी बारियां लगाई थी वह अब खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी की दस्तक से इनके चेहरे से खुशी गायब हो गई है। जिसको देखकर अब भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में बैचैनी दिख रही है कि इस बार आम आदमी पार्टी इनकी सियासत की जमीन खिसका रही है। क्योंकि कल हुई रैली में अरविंद केजरीवाल ने जयराम पर हमला बोलते हुए पूछा था दिल्ली मॉडल मतलब ईमानदार सरकार लेकिन जयराम ठाकुर अब डर गए हैं कि अगर हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल मॉडल लागू हुआ तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी इसलिए आज जयराम ठाकुर हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चाहते लेकिन यहां की जनता जरूर दिल्ली मॉडल चाहती है क्योंकि जिस तरह कल चंबी में प्रदेशभर के लोग केजरीवाल को सुनने के लिए आए थे उससे इस बात का पता चलता है कि हिमाचल की जनता प्रदेश की भ्रष्ट सरकार से तंग आ चुकी है जो सिर्फ लोगों को जुमलों के अलावा कुछ काम नहीं करती वह अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है इसलिए दिल्ली मॉडल वाली सरकार हिमाचल में भी बनानी है। जो प्रदेश के स्कूल,शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली, पानी,को सुधारे और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को दूर करे। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े बड़े दावे करती है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है लेकिन डबल इंजन हांफ गया है क्योंकि प्रदेश में न तो विकास हो रहा है और न ही प्रदेश की प्रगति हो रही है। आज प्रदेश में आम आदमी की सुनामी चल रही है आज भाजपा और कांग्रेस से हजारों की संख्या में उनकी नीतियों से तंग और दुखी होकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा और कांग्रेस उनके काम नहीं कर सकती और न ही करने की इच्छा रखती है लेकिन अब प्रदेश में तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी है जो ईमानदार, स्वच्छ छवि और मूलभूत सुविधाएं लोगों को जरूर प्रदान करती है।आज केजरीवाल मॉडल की देशभर में प्रशंसा हो रही है। न केवल स्कूल और स्वास्थ्य को लेकर बल्कि बिजली,पानी में दिल्ली वासियों को राहत देने के साथ साथ महिलाओं को फ्री बस यात्रा के साथ साथ बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा भी करवाई जा रही है। उसी तरह अब पंजाब में सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है वहां भी जुलाई माह से बिजली, पानी 300 यूनिट तक फ्री दिया जाएगा। इसलिए कांगड़ा की विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ ने दिखा दिया कि इस बार हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। जो लोगों ने पहले सपना देखा था हिमाचल में कोई तीसरा विकल्प आएगा वह अब आम आदमी पार्टी के रूप में हिमाचल में आ गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed