Today News Hunt

News From Truth

कृतज्ञ राष्ट्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों की ओर से रिज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि की अर्पित

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए दिए गए योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

शहीदी दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ कौल सिंह नेगी, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने गांधी जी के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी आज भी देश मे हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।कांग्रेस उनकी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि बापू के दिखाए रास्ते पर हमें एक बनकर आगे बढ़ना है और इस देश की एकता और अंखडता को कायम रखना है,यही बापू के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed