रामपुर के तकलेच-काशापाट मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दिल दहला देने वाले इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही गई जान
आज पुलिस थाना रामपुर को तकलेच से काशापाट मार्ग पर एक पिकअप वाहन (नंबर: HP-06B-2420) के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने की सूचना प्राप्त हुई। वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन चालक सहित सभी छह सवारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा सभी शवों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) टैकलेच पहुंचाया गया, जहां वर्तमान में उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
- श्री अभिषेक सैनी (23 वर्ष), पुत्र श्री नर सिंह, निवासी: गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
- श्री अशोक जैन (वाहन चालक) (32 वर्ष), पुत्र श्री दयाल जैन, निवासी: छल्टा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
- श्री लायक राम (56 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्री मागू राम, निवासी: पट, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
- श्री नितिन जैन (23 वर्ष), पुत्र श्री मैन राम, निवासी: छल्टा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
- श्रीमति आशा कुमारी (40 वर्ष), पत्नी श्री सत्य प्रकाश आजाद, निवासी: गांव कवानू, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
- श्री उगल आजाद (12 वर्ष), पुत्र श्री सत्य प्रकाश आजाद, निवासी: गांव कवानू, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
प्राथमिक दृष्टि (First Impression) के आधार पर यह मामला वाहन चालक की लापरवाही और तेज गति से संबंधित प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के सटीक और वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत तकनीकी व वैज्ञानिक जांच जारी है।
