Today News Hunt

News From Truth

आप प्रवक्ता गौरव शर्मा ने किया दावा-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर काम करना नहीं छोड़ेगी पार्टी

1 min read
Spread the love

शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान आज,आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि भष्ट्राचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है और रहेगी। जिसका जीता जागता उदाहरण पहले 2015 में दिल्ली में, और अब बीते दिन पंजाब में देखने को मिला है। जहां भष्ट्राचार में संलिप्त एक मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया। आम आदमी पार्टी एक ईमानदार और स्वच्छ छवि और राष्ट्रवादी पार्टी है। जो भ्रष्टाचार करने वाले को बिलकुल नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त चाहे कोई मंत्री हो,कोई अधिकारी हो या फिर पार्टी का ही कार्यकर्ता क्यों न हो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

आप प्रवक्ता ने बताया,आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी,अपनी ईमानदार छवि को लेकर जयराम सरकार के भष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने भ्रष्टाचार का दामन थामा हुआ है। भाजपा सरकार के नेता,मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। कांग्रेस ये बताए भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के प्रति उसके तेवर तीखे क्यों नहीं हैं? भाजपा सरकार भी कांग्रेस पर वार करने से बचती है। हमेशा ही प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस सरकार बनाने की परंपरा चलती रही है। इन दोनों पार्टियों के भ्रष्टाचार को आम आदमी पार्टी बेनकाब करेगी। गौरव शर्मा ने कहा,सूबे की जयराम सरकार भी पूरी तरह भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है।
आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद भी हिमाचल में भष्ट्राचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी

गौरव शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए एकमात्र पार्टी आम आदमी पार्टी ही कार्य कर रही है। जो किसी भी सूरत में देश को कलंकित नहीं होने देगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लेकर ये बता दिया कि भ्रष्टाचार किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम भगवंत मान को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली कि उनका एक मंत्री 1 प्रतिशत कमीशन की बात कर रहा है,उन्होंने जांच की तो मामला सही पाया गया। आम आदमी पार्टी के सिद्धांतो पर कायम रहते हुए सीएम मान ने तत्काल अपने स्वास्थ्य मंत्री को कैबिनेट से निकाल कर उनके खिलाफ कार्यवाही की और उनको गिरफ्तार करवाया। ये जानकारी ना विपक्ष के पास थी ना मीडिया के पास, लेकिन जिस तरह जीरो टॉलरेंस की अपनी बात पर कायम रहते ये फैसला लिया ये निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार की मुहिम में आप के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यही नहीं भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी मंत्री को भ्रष्टाचार के खास किया गया हो। पहले दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भष्ट्राचार करने वालों को सीधा और साफ संदेश दिया है और अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्ट मंत्री को सलाखों के पीछे पहुंचाकर सीधा संदेश दे दिया है। भ्रष्टाचार किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी भष्ट्राचारियों को  साफ और स्पष्ट संकेत दे रही है कि भ्रष्टाचार किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,वहीं दूसरी ओर हिमाचल में पेपर लीक मामले,समेत कई और मामले हैं। जहां सरकार अपने मंत्रियों, नौकरशाह और बड़े अधिकारियों को बचा रही है और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। उनको आम आदमी पार्टी से कुछ सीखना चाहिए कि कैसे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।आम आदमी पार्टी प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहती है कि हमारी सरकार आते ही हम यहां भी ऐसे ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस रखेंगे और जनता को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed