Today News Hunt

News From Truth

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छठे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया ज़बरदस्त दम, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पहल से युवाओं को मिल रहा बड़ा मंच

Spread the love

हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एन्वॉयरमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ का छठा दिन बेहद रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का गवाह बना। इस खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है। उनके इस विज़न और निरंतर सहयोग से शिमला ग्रामीण के क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और महिलाओं को भी घर से बाहर निकल कर काम काज के बोझ से दूर हटकर अपने लिए कुछ समय देने का मौका मिल रहा है ।

30 अक्टूबर 2026 को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

1. महिला कबड्डी (ब्लॉक टोटू)

पहला दौर (1st Round):

  • पाहल vs नेरी के बीच हुए मुकाबले में पाहल की टीम विजेता रही।
  • एम.एम. बायचड़ी vs कनेची कोट में कनेची कोट विजेता रही।
  • संयोगिनी चनोग vs मयाली जेजड़: मयाली जेजड़ विजेता रही।
  • जाठिया देवी vs गड़ावग: गड़ावग विजेता रही।
  • चलहोग बडुआ vs बॉली बठमाना: बॉली बठमाना विजेता रही।
  • शामलाघाट कंडा vs टूटू: शामलाघाट कंडा विजेता रही।
  • चलहोग vs धमून:चलहोग विजेता रही।
  • दिदोघाटी जनोल vs फगेड़ा गलोट: फगेड़ा गलोट विजेता रही ।
  • ओखरू vs मड़ावग घंडल में ओखरू विजेता रही।
  • कोहबाग vs हलोग धामी: कोहबाग विजेता रही।
  • रंघाव कोट vs चेतना थड़ी: चेतना थड़ी विजेता रही।
  • टिक्करी देवनगर vs घरोग नेहरा: टिक्करी देवनगर विजेता रही।

दूसरा दौर (2nd Round):

  • पाहल vs चेतना मूलबारी: पाहल विजेता रही।
  • कनेची कोट vs मयाली जेजड़: कनेची कोट विजेता रही।
  • गड़ावग चायली vs बॉली बठमाणा के बीच हुए मुकाबले में गड़ावग चायली विजेता रही।
  • कंडा शामलाघाट vs पढ़ेच: पढ़ेच विजेता रही।
  • चलहोग vs पनेश फगेड़ा में पनेश फगेड़ा विजेता रही।

2. क्रिकेट (कुनिहार ज़ोन)

  • घरोग vs हड़ो: घरोग ने 70 रनों से मुकाबला जीता।
  • पावर हिटर शकराह vs अनु इलेवन कोहबाग: पावर हिटर शकराह ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
  • टिक्करी vs घरोग में घरोग ने 20 रनों से जीत हासिल की।
  • कण्डा vs घरोग: घरोग ने 22 रनों से मैच जीता।
  • पावर हिटर शकराह vs घरोग: पावर हिटर शकराह ने 4 विकेट से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

3. महिला बैडमिंटन (ब्लॉक टोटू)

तीसरा दौर (3rd Round):

  • नेरी vs सांगटी सनहोग: सांगटी सनहोग विजेता रही।
  • चायली गड़ावग vs शामलाघाट: शामलाघाट विजेता रही।
  • ओखरू vs धामी: धामी विजेता रही।
  • कनेची vs फगेड़ा: फगेड़ा विजेता रही।

चौथा दौर (4th Round):

  • सांगटी सनहोग vs शामलाघाट: शामलाघाट विजेता रही।
  • धामी vs फगेड़ा: फगेड़ा विजेता रही।

नोट: महिला बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए शामलाघाट और फगेड़ा की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने इस भव्य खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का भी विकास हो रहा है।

About The Author

More Stories

You may have missed