Today News Hunt

News From Truth

उड़नखटोले पर उपजे विवाद पर भाजपा अध्यक्ष की सफाई,कॉंग्रेस को दी बेवजह राजनीति न करने की नसीहत

1 min read
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अगले महीने नए हैलिकाॅप्टर का उपयोग सरकार की सेवाओं के लिए करेंगे लेकिन कांग्रेस बिना कुछ जांने समझे इस मुद्दे पर सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को वास्तविकता का ज्ञान नहीं है। उन्होनें कहा कि नया हैलिकाॅप्टर अगले 5 साल के लिए हिमाचल सरकार की सेवा में लीज पर रहेगा। इससे पहले पवन हंस कंपनी का हैलीकाॅप्टर लीज पर था लेकिन उसके साथ करार खत्म होने के बाद अब नई कंपनी के साथ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा करार किया गया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सरकार कोई भी हो, सरकारी कार्यों हेतु मुख्यमंत्री द्वारा हैलिकाॅप्टर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा नहीं है कि जयराम ठाकुर पहले मुख्यमंत्री हैं जो हैलिकाॅप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बड़े हैलिकाॅप्टर का इस्तेमाल केवल मुख्यमंत्री द्वारा ही नहीं किया जाता अपितु प्रदेश के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में आपात स्थिति में भी बड़े हैलिकाॅप्टर की आवश्यकता होती है ताकि यहां के लोगों को आपदा के समय राहत प्रदान की जा सके और इसमें भी भारत सरकार द्वारा 50 प्रतिशत खर्च व्यय किया जाता है जोकि 2019 से ही लागू हुआ है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि बड़े हैलिकाॅप्टर में 24 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं जबकि पहले वाले हैलिकाॅप्टर में कवेल 4 लोग ही सफर कर सकते थे जिसकी वजह से जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए कई बार उड़ाने भरनी पड़ती थी जिससे खर्च भी बढ़ जाता था।

सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सरकारी हैलिकाॅप्टर का इस्तेमाल सरकारी सेवाओं एवं कोविड-19 के समय जनसेवा के लिए किया जा रहा है जबकि कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकारी हैलिकाॅप्टर का इस्तेमाल दिल्ली में पेशियों एवं निजी कार्यों के लिए करते थे।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है तथा अपने भ्रष्ट कारनामों के लिए जानी जाती है। कांग्रेस की भ्रष्ट नीयत का पता इस बात से ही चल जाता है कि पिछले वर्ष जब सम्पूर्ण मानवजाति कोविड महामारी से जूझ रही थी, उस संकटकाल में भी कांग्रेसी नेताओं ने झूठा बिल अपने हाईकमान को पेश किया था।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी व तथ्य जानने के बाद ही अपनी कोई प्रतिक्रिया देनी चाहिए। कांग्रेस इस मामले को बेवजह तूल देकर जनता में अपनी जगहंसाई करवा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed