Today News Hunt

News From Truth

2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने चार पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता,6 साल के लिए निष्कासित

1 min read
Spread the love

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेकचंद चंदेल नालागढ़ , अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार और महेंद्र ठाकुर आनी को विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने दी ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है तथा किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *