Today News Hunt

News From Truth

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा होने को बताया सौभाग्यशाली, जिम्मेदारी का भी कराया एहसास

1 min read
Spread the love

हमीरपुर में आयोजित प्रदेष कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेष अध्यक्ष एवं षिमला के लोकप्रिय सांसद सुरेष कष्यप ने सभी नेताओं एवं प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी भाग्यषाली हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। आज देष में 1375 विधायक, 302 लोकसभा सदस्य 100 राज्यसभा के सांसद भाजपा के हैं। 157 एमएलसी तथा पंचायती व नगर निकायों में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं।
प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेष मंे एक मजबूत संगठन स्थापित करने में सफल हुआ है। ग्राम केन्द्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बी0एल0ए0 के सम्मेलनों में केन्द्रीय नेता आ रहे हैं। लगातार भाजपा विभिन्न स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन कर रही है।
उन्होनें कहा कि संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है वहीं केन्द्र सरकार की योजनाओं व मोदी जी के हिमाचल से स्नेह के कारण हिमाचल को करोड़ों की योजनाओं का लाभ मिला है। केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल को सषक्त प्रदेष बनाने मंे महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
सुरेष कष्यप ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के आम जनमानस को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज कोरोना के टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेष अव्वल रहा है। सामाजिक सुरक्षा पैंषन से गरीब लोगों खासकर महिलाओं में खुषी की लहर है।
उन्होनें कहा कि हिमाचल का सौभाग्य है कि डबल इंजन होने से विकास की गति कई गुना बढ़ गई है। जहां नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का लाभ मिल रहा है, वहीं जे.पी. नड्डा के भाजपा के राश्ट्रीय अध्यक्ष होने का लाभ भी हिमाचल को मिल रहा है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण स्थान होने का लाभ भी हिमाचल को मिल रहा है। अंत में प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूर्णरूप से तैयार है। हिमाचल की जनता भाजपा के साथ है तथा इस बार तथाकथित रिवाज को बदलते हुए भाजपा चार राज्यों में मिषन रिपीट की तर्ज पर हिमाचल प्रदेष में भी अपने मिषन रिपीट के लक्ष्य को प्राप्त करेगी और एक बार फिर हिमाचल में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।
बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेष प्रभारी अविनाष राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेष जम्वाल, सभी मंत्री, विधायक, सांसद, 2017 के प्रत्याषी, प्रदेष के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष, प्रकोश्ठों के संयोजक तथा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed