Today News Hunt

News From Truth

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चामुंडा माता मन्दिर में शीष नवाकर लिया आशीष,की माँ की पूजा अर्चना

Spread the love


सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा माता मन्दिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की।
विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्षा एवं जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा, सांसद एवं भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, हिमाचल भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक अरूण कुमार और विशाल नेहरिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर और अन्य गणमन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

About The Author

You may have missed