Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि की अर्पित, पार्टी अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में की पुष्पांजलि अर्पित

1 min read
Spread the love

आज हमीरपुर जिला के बड़सर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश के विकास में दिए उनके योगदान को याद किया ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 31वी पूण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।नेताओं ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के लिये किये गए उनके उल्लेखनीय कार्यो को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्व राजीव गांधी की सोच का ही परिणाम है जो आज हम आईटी के आधुनिक युग में पहुंचे है।उन्होंने कहा कि देश मे आईटी क्रांति उन्ही की देन है।ब्यक्ताओ ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए ब्यापक अधिकार दिए।18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया।साथ ही उन्होंने देश में  राजनैतिक सुधार की दिशा में एन्टी डिफेक्शन कानून को लागू किया।वक्ताओं ने कहा कि यह देश राजीव गांधी के कार्यो को हमेशा याद रखेगा।उन्होंने कहा कि देश की एकता और अंखडता के लिये राजीव गांधी का बलिदान कांग्रेस कभी नही भूला सकती।उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस को देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहना है यही राजीव गांधी के लिए कांग्रेस की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव घोषणा पत्र के अध्यक्ष विधायक धनीराम शांडिल, कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान,  सुरेंद्र चौहान, शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक आदर्श सूद ,वेद प्रकाश ठाकुर,यशपाल तनाईक,किरण धानटा,देवेंद्र बुशेहरी, रवि चौहान, शशि ठाकुर,  बनिता वर्मा, रिंकू वर्मा, संदीप कुमार,रितेश कपरेट,गोपाल शर्मा, आकाश सैनी, सौरभ चौहान,सेनराम नेगी,मोहन नेगी,कविता कवंर,शकुंतला कश्यप,बृंदा सिंह,प्रभा वर्मा,रिपना कलसाईक, यशपाल धोलटा,अमित शर्मा तथा   महिला कांग्रेस, nsui , सेवादल, युवा कांग्रेस , अनुसूचित जाति विभाग के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को अपनी अपनी श्रदांजलि अर्पित की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed