कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पदचिन्हों का हमेशा अनुसरण करेगी कांग्रेस
1 min read
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस उनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए प्रदेश के विकास और लोगों के दुःख दर्द को दूर करने के लिए हमेशा कार्य करती रहेगी।उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने एक ऐसा जन नेता खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी।
कुलदीप सिंह राठौर ने एक बयान में कहा की वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में लोगों का हजूम, हजारों की भीड़ ने साबित कर दिया कि वह कितने लोकप्रिय और जन मानस के नेता थे।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से उन्हें व्यक्तिगत जो क्षति हुई है, उसे वह शव्दों में बयां नही कर सकतें।उनके निधन से उन्होंने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया।
राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में जन मानस के सेवाभाव की जो विरासत छोड़ कर गए है,कांग्रेस उसी विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।कांग्रेस का हर नेता कार्यकर्ता उनके निधन से व्यथित है,और सदमें में है।
राठौर ने वीरभद्र सिंह के प्रति प्रदेशवासियों का उनके निधन पर प्रेमभाव व श्रद्धा सुमन अर्पित करने पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करेगी।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा और वह हमेशा याद रखें जाएंगे।