Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने भाजपा पर लगाया लोगों को गुमराह करने के आरोप

1 min read
Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की पुर जोर कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी पर अब भाजपा पूरी तरह खामोश है।आज यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पहली बार पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राठौर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी,के सी बेनुगोपाल व विशेष तौर पर राहुल गांधी का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर नई नियुक्ति के 12 घण्टों के भीतर उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।राठौर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके कार्यो की प्रसंसा की,यह उनके लिए  कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे बड़ा ईनाम है।उन्होंने कहा कि सगंठन में कोई भी बदलाव पार्टी की बेहतरी के लिय होता है।उन्होंने प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनने और नए पददाधिकारियों को भी बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वह एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे।उन्होंने कहा कि  नई नियुक्तियों से एक सतुंलन बनाया गया है।उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की उप चुनावों की तरह शानदार जीत हो इसके लिए सभी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा।कार्यकर्तओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।राठौर ने अध्यक्ष के नाते मीडिया से मिले उन्हें सम्पूर्ण सहयोग के लिए भी मीडिया का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed