Today News Hunt

News From Truth

डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलसचिव आईएएस अधिकारी संदीप नेगी का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलसचिव संदीप नेगी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। संदीप नेगी का आज पीजीआई चण्डीगढ़ में निधन हो गया। वे 47 वर्ष के थे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संदीप नेगी ने प्रदेश सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए पूरी कुशलता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक समर्पित भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी खोया है।
संदीप नेगी इससे पूर्व विभिन्न पदों पर रह चुके थे वे चौपाल, आनी और चंबा में एसडीएम भी रहे । इसके अतिरिक्त संदीप नेगी अतिरिक्त सचिव गृह और स्वास्थ्य, एडीएम सोलन और शिमला, नियंत्रक मुद्रण और स्टेशनरी विभाग, सचिव महिला आयोग और एसी टू डिविजनल कमिश्नर शिमला भी रह चुके थे।

About The Author

More Stories

You may have missed

1 min read