Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश भर के पेंशनरों के 18 संगठन 30 मार्च को करेंगे विधानसभा का घेराव, अपनी लंबित देनदारियों के लिए लामबंद हुए हैं राज्य के पेंशन भोगी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश पेंशनरज संयुक्त संघर्ष समिति अपनी विभिन्न लंबित देनदारीयो को अदा ना करने के विरोध में 30 मार्च (सोमवार )को डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन करेगी और विधानसभा चौक तक आक्रोश रैली का आयोजन करेगी जिसमें 18 विभिन्न संगठनों के पेंशनर्स्ज विधानसभा का घेराव करेंगे । प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव इन्दर पाल शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, ब्रिज लाल ठाकुर, हिमंत राम शर्मा, बरामा नंद शर्मा, चमन लाल भाटिया, देव राज शर्मा, इंजिनियर डीएस धतवालिया,शिव सिंह सेन, देवी लाल ठाकुर, मदन शर्मा, मोहन सिंह नेगी उपाध्यक्षों, मोहन ठाकुर, नीलम चौहान, हेम प्रभा चौहान, जिला संयोजक व मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ने बताया कि सरकार की पेंशनर्स विरोधी नीति के खिलाफ इस आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पिछले तीन वर्षो से 1जनवरी 2016से 31जनवरी 2022के मद्य रिटायर्ड हुए पेंशनर्स के साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है जिसे कभी सहन नहीं किया जायेगा । सुरेश ठाकुर ने कहा की पेंशनर्स तब तक अपना अभियान जारी रखेगे जब तक सारी देनदारिया चुकता नहीं की जाती! पेंशनर्स नेताओं ने संकल्प लिया की अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी सुरेश ठाकुर ने आगे बताया की विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया था की सत्र के पश्चात 10दिनों के भीतर वार्ता के लिए बुलाया जायेगा । जिस वायदे को मुख्यमंत्री जी ने आज तक पुरा नहीं किया । उन्होंने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। एक तरफ सरकार 1फरबरी 2022 के बाद सेवानिवृत हुए पेंशनर्स को सभी वित्तय लाभ दे रही है जबकि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच रिटायर्ड हुए कर्मचारियो को संशोधित वित्तय लाभो से वंचित रखा गया है । 13 प्रतिशत डी. ए. और 44 महीने का Arrears की अदायगी भी अभी तक नहीं की गई है!पिछले तीन वर्षो से करोड़ों के चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है । जिस कारण पेंशनर्स में सरकार के प्रति भारी रोष है ।पेंशनर्स नेताओं ने आगे कहा की हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स को महीने के अंत में पेंशन दी जा रही है । हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन लागू नहीं की जा रही है!पेंशनर्स नेताओं ने बताया की इस विशाल रैली में 18 संगठनों के पेंशनर्स भाग लेंगें व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे ।सुरेश ठाकुर ने आगे कहा की ये पहला अवसर है जब बजट में बढ़ोतरी के स्थान पर कटौती की जा रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं! पेंशनर्स नेताओं ने सभी पेंशनर्स से आह्वान किया की सरकार की पेंशनर्स विरोधी नीति के खिलाफ बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दे ।

About The Author

You may have missed