Today News Hunt

News From Truth

पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी व चंबा सदर के पूर्व विधायक बी.के. चौहान के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर, मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनीतिज्ञों ने जताया शोक

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
बी.के. चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान जी का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक हैं। उनके निधन से प्रदेश की अपूरणीय क्षति हुई है वे एक कुशल और प्रतिबद्ध समाजसेवी थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1974 बैच के अधिकारी थे। स्वर्गीय चौहान ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 2003 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।वर्ष 2007 और 2012 में हिमाचल प्रदेश के विधायक भी रहे। अपने सेवाकाल में स्वर्गीय चौहान ने जनहित के बहुत से प्रशंसनीय कार्य किए। जयराम ठाकुर ने ईश्वर से स्वर्गीय बालकृष्ण चौहान को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असह्य पीड़ा में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की ।

About The Author

You may have missed