Today News Hunt

News From Truth

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने संत कबीर जयन्ती पर प्रदेश की जनता को दी बधाई

1 min read
Spread the love


राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संत कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने संत कबीर को धार्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था तथा उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में संत कबीर को समस्त मानव जाति का पथ-प्रदर्शक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आग्रह किया है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी संत कबीरदास जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संत कबीर ने समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो पथ निर्माण किया वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।

कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी संत कबीरदास जी की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed