Today News Hunt

News From Truth

ठेकेदारों को पेमेंट न मिलने पर गरमाया सदन, विपक्ष ने विरोध स्वरूप किया वॉक आउट

1 min read
Spread the love



हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों की पेमेंट को रोके जाने के मसले पर आज विधानसभा में खूब गर्मागर्मी हुई। विपक्ष ने इस मुद्दे पर खूब हंगामा किया और बाद में पूरा विपक्ष सदन से उठकर बाहर चला गया। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश में ठेकेदारों की पेमेंट में कट लगाने से जुडा सवाल पूछा। उन्होंने सरकार पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किसी भी ठेकेदार की पेमेंट नहीं रोकी गई।
विपक्ष के सदन से बाहर चले जाने पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा में लीडरशिप का क्राइसिज पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री पर झूठी सूचना देने का आरोप लगाना असंसदीय है। उन्होंने विपक्ष के व्यवहार की निंदा की।
हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने की तैयारी है। विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि इसे लेकर सरकार ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर रखी है, जो प्रदेश व स्टेट से बाहर उत्तराखंड और राजस्थान का दौरा कर चुकी है। अब यह कमेटी चार देशों का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कमेटी ने जुलाई महीने में चार देशों का दौरा करना था, जहां पर भांग का इंडस्ट्रियल और मेडिसिनल इस्तेमाल होता है। मगर आपदा के कारण कमेटी विदेश दौरे पर नहीं जा पाई। उन्होंने बताया कि जल्द कमेटी चार देशों के दौरे पर जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सदन में रखेंगे। इस पर चर्चा की जाएगी। इस पर चर्चा के बाद भांग की खेती को वैध करने पर विचार किया जाएगा।
इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष के पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चार जिले चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला में अभी भांग उगाई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कमेटी ने जब जिलों का दौरा किया है, उस दौरान सोशल मीडिया पर अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही थी। अभी नशे के कारण परिस्थितियां अलार्मिंग है। इससे नशे का प्रचलन बढ़ने की आशंका है। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कानून बनाना या नहीं इस पर सदन में विस्तृत चर्चा के बाद ही फैसला होगा। सदन में यह सवाल सुलह से विधायक विपिन सिंह परमार ने पूछा था।
इस बीच हिमाचल विधानसभा में आज प्रदेश और लेह-लद्दाख के सीमा विवाद का मामला गूंजा। लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने सप्लीमेंट्री सवाल में कहा कि शिंकुला में हिमाचल के 35 किलोमीटर और सारचू में 14 किलोमीटर हिस्से में लेह-लद्दाख ने अतिक्रमण कर लिया है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गैर मौजूदगी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जल्द लेह-लद्दाख के साथ सीमा विवाद मामले को सुलझाया जाएगा। इसके लिए जल्द मीटिंग बुलाई जाएगी। इसमें स्थानीय विधायक को भी बुलाया जाएगा। पहले भी कई बार लेह-लद्दाख के साथ सीमा विवाद का मसला उठता रहा है। इसे पूर्व रवि ठाकुर ने पूछा कि लाहौल स्पीति में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए एनडीआरएफ और और एसडीआरएफ की क्या तैयारी है। उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति से हर दिन 65 हजार से ज्यादा गड्डियां लद्दाख जा रही हैं।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि देहरा में भारी बारशि के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान की फिर से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर बरसात के 18.08 हैक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि 13818 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल नष्ट हुई है, इसका नुकसान 9.46 लाख रूपए आंका गया है। कृषि मंत्री ने विधायक होशियार सिंह के सवाल के जवाब में ये बात कही।

About The Author

More Stories

You may have missed