Today News Hunt

News From Truth

ऊपरी शिमला में युवाओं को चिट्टे का शिकार बना रहे हरियाणा के नशा तस्कर संदीप कुमार के साथ कुदरत ने किया इंसाफ, फिसलने से हुई मौत, मृतक की जुराब में मिला 22 ग्राम से अधिक चिट्टा

Spread the love

आज रामपुर पुलिस को रामपुर में भगवती होटल के समीप सतलुज नदी के किनारे एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच एवं कार्यवाही प्रारंभ की।

प्रारंभिक जांच के दौरान इस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी । मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र दलवीर सिंह, निवासी गांव जखोली, तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा), उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है। मौके के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने पर संदीप को सतलुज नदी की ओर जाते समय रास्ते में फिसलकर गिरते हुए देखा गया है।

मौके से मृतक के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मृतक के जुराब से लगभग 22.26 ग्राम हैरोइन बरामद की गई । इस संबंध में पुलिस की ओर से नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की ओर से की गई अभी तक की सरसरी जांच में मृतक किसी नशे में ग्रस्त नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक चिट्ठे की इस खेप को स्थानीय युवाओं को बेचने आया था। रिकार्ड के मुताबिक मृतक के खिलाफ कुल 07 अभियोग हरियाणा के विभिन्न थानो मे पंजीकृत है, जिनमे से कुल 05 अभियोग चोरी , एक अभियोग हत्या, हत्या का प्रयास, Arms act व एक अभियोग उदघोषित अपराधी की श्रेणी मे दर्ज है । जो यह हत्या के अभियोग मे 06 वर्ष से जींद कारागार में सजा काट रहा था और इसी कारागार से 70 दिन के पैरोल पर माह जनवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक रिहा था । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत की जा रही है।

About The Author

You may have missed