Today News Hunt

News From Truth

नीरज चोपड़ा ने सोने पर लगाया भाला, भारत की झोली में डाला टोक्यो ओलोम्पिक का पहला स्वर्ण पदक -हर तरफ से बधाइयों का लगा तांता

Spread the love


टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87 दशमलव पांच- आठ मीटर की दूरी तक भाला फैंककर स्वर्ण पदक देश के नाम किया। नीरज चोपड़ा, निशानेबाजी में अभिनव बिन्द्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस ऐतिहासिक जीत से करोडों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान आई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नीरज चोपड़ा का नाम इतिहास मंे स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगाी। इधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि नीरज चोपड़ा की ये उपलब्धि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *