Today News Hunt

News From Truth

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान जारी,चौपाल में एक व्यक्ति को करीब 2 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस रखी है और नशाखोरी और नशा तस्करी को रोकने के लिए विभाग हरमुमकिन प्रयास कर रही है । इस अभियान के तहत शिमला के थाना चौपाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। बीते कल 9 फरवरी को थाना चौपाल टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 811ग्राम चरस बरामद की।
आरोपी 50 वर्षीय चंदन बुधा पुत्र श्री नर बहादुर ,स्थायी निवासी नेपाल वर्तमान में गांव पुजारली, डाकघर बमटा तहसील चौपाल, जिला शिमला (हि.प्र.)
आरोपी को चौपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच थाना चौपाल द्वारा की जा रही है।

About The Author

You may have missed