Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रवर्तन निदेशालय के बाहर किया प्रदर्शन, केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

1 min read
Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा की तानाशाही नीतियों व जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि आज जिस प्रकार देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके बाद अब देश चुप बैठने वाला नही।उन्होंने कहा की कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी और इन नीतियों के खिलाफ लोगों को जागृत करेगी।
प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी के सम्मन का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है और उनके खिलाफ भाजपा के किसी भी राजनैतिक षडयंत्र को कभी सफल नही होने देगी।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनका कोई भी रजनीतिक षडयंत्र कभी सफल नही होगा।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन करते हुए सत्ता के दुरपयोग को लोग उसे कभी माफ नही करेंगे।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि ईडी ने जिस मामलें में सोनिया गांधी व राहुल गांधी को सम्मन किया है उससे दोनों नेता पाक साफ साबित होंगे।देश मे कानून का राज चलता है और कांग्रेस को कानून पर पूरा भरोसा है।
प्रतिभा सिंह ने देश मे धुव्रीकरण की राजनीति पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की एकता और अंखडता एक बार फिर खतरे में पड़ती नज़र आ रही है।उन्होंने कहा कि देश एक तरह जहां बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है वही दूसरी तरफ लोगों का ध्यान बांटने के लिये उलजुलूल बाते कर भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।
प्रतिभा सिंह ने देश मे बढ़ती साम्प्रदयिक हिंसा के लिये भाजपा को दोषी ठहराय है।

वहीं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने इस दौरान ईडी के सम्मन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यलय तक पैदल मार्च किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ इस दौरान उन्होंने यहां जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की आलोचना की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी के सम्मन पुती तरह राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

राठौर ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस ने इसके खिलाफ जन चेतना यात्रा शुरू की है और आज ईडी कार्यलयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

राठौर ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनोतियाँ से गुजर रहा है और भाजपा के धुव्रीकरण की राजनीति के चलते  लोगों का बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed