राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल गोयल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा के समक्ष किया दावा- हिमाचल में नहीं दिखेगा आम आदमी पार्टी का असर, कांग्रेस मजबूती से करेगी सत्ता में वापसी
 
        राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल गोयल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अल्का लांबा को शाल व टोपी पहना कर उनका हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। गोयल ने कहा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने उन्हें हिमाचल कांग्रेस की मजबूती के लिए तन्मयता से काम करने एवं पार्टी को मज़बूत बनाने के बारे अहम मुद्दों पर बात की। गोयल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को बताया कि आप पार्टी का हिमाचल में कोई असर नही पड़ेगा साथ ही कांग्रेस मजबूती से वापसी करेगी।

 
                        
 
                 
                 
                 
                 
                 
                